न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » राहत » “उत्तराखंड पटवारी भर्ती पेपर लीक केस में ‘मास्टरमाइंड’ हाकम सिंह को हाईकोर्ट से राहत, 15-15 लाख की डिमांड वाला आरोपी जमानत पर बाहर”

“उत्तराखंड पटवारी भर्ती पेपर लीक केस में ‘मास्टरमाइंड’ हाकम सिंह को हाईकोर्ट से राहत, 15-15 लाख की डिमांड वाला आरोपी जमानत पर बाहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल । उत्तराखंड पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में आरोपी हाकम सिंह को बुधवार को हाईकोर्ट ने बेल दे दी। हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट के अवकाशकालीन न्यायाधीश आलोक मेहरा की एकलपीठ ने सुनवाई की। उन पर आरोप था कि दोनों ने इस परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से 12 लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक की मांग की थी। हाकम सिंह को नकल माफिया का मास्टरमाइंड बताया गया था।

याची की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एएस रावत ने बताया, हाकम के विरुद्ध पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल कराने के कोई साक्ष्य नहीं हैं। पुलिस ने उसे पूर्व के रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मामले के एक अन्य आरोपी की जमानत दी जा चुकी है। इन तर्कों के आधार पर हाईकोर्ट ने हाकम की जमानत मंजूर कर ली। मालूम हो पटवारी भर्ती परीक्षा से एक दिन पूर्व 20 सितंबर 2025 को पुलिस व एसटीएफ उत्तराखंड ने हाकम और उसके कथित सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया था।

उत्तराखंड की पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सबसे अधिक चर्चित नाम रहा है हाकम सिंह रावत, जिसे नकल माफिया का “मास्टरमाइंड” बताया जाता है। इसके आरोप में वह पहले भी पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस और STF ने उसे अभ्यर्थियों को 12–15 लाख रुपए लेकर पास कराने का लालच देकर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का प्रयास करने के आरोप में पकड़ा था।

हाकम सिंह का नाम 2022 की यूकेएसएसएससी परीक्षा से जुड़े पेपर लीक घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसे उत्तराखंड के युवाओं और बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया गया। वह लिवाड़ी गांव से है और ग्राम प्रधान भी रह चुका है। कुछ लोगों के मुताबिक वह स्थानीय रूप से गरीबों का मसीहा भी दिखा, लेकिन भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और रिश्वत का मामला उसके खिलाफ प्रमुख रूप से सुर्खियों में रहा।

ALSO READ  बड़ी राहत गढ़वाल–कुमाऊंवासियों को | CM धामी ने बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए दी 57 करोड़ की स्वीकृति, अब जल्द शुरू होगा निर्माण ????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 8 3
Users Today : 29
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 8 3
Users Today : 29
Users Yesterday : 951