न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » राहत » हाईकोर्ट के निर्देश पर बड़ी राहत: उत्तराखंड में आठ अरबी मदरसों की सील हटाई गई, पढ़ाई शुरू करने की अनुमति, तीन मदरसों को शपथ पत्र के बाद ही मिलेगी मंजूरी

हाईकोर्ट के निर्देश पर बड़ी राहत: उत्तराखंड में आठ अरबी मदरसों की सील हटाई गई, पढ़ाई शुरू करने की अनुमति, तीन मदरसों को शपथ पत्र के बाद ही मिलेगी मंजूरी

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अरबी मदरसों की सील खोलने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, तीन अन्य मदरसे ऐसे हैं, जिनकी सील शपथ पत्र जमा करने के बाद ही खोली जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने उन अरबी मदरसों को सील करने का आदेश दिया था, जो मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं थे या जिनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद तहसील प्रशासन ने कार्यवाही कर कई मदरसों को सील कर दिया था, जिससे मदरसा प्रबंधकों में हड़कंप मच गया था।

इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए कुछ मदरसा संचालकों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब आठ मदरसों को राहत मिली है, जिनमें पुनः पढ़ाई शुरू की जाएगी।

सील खुलने वाले प्रमुख मदरसों में मदरसा दारुल उलूम साबरिया सत्तारिया, मदरसा जामिया तालिमुल कुरान इस्लामिया, मदरसा दारुल कुरान चानचक, मदरसा जामिया रज़विया फैजुल कुरान सलेमपुर और मदरसा कादरिया अहया उल उलूम शामिल हैं।

वहीं, मदरसा जामिया महमूदिया, मदरसा दारुल कुरान और मदरसा सिराजुल कुरान की सील अब भी बंद है। इन मदरसों को सील खुलवाने के लिए पहले शपथ पत्र विभाग में जमा कराने होंगे।

ALSO READ  "दिल्ली से ऋषिकेश अब सिर्फ 3 घंटे दूर! मोदीपुरम से लक्ष्मणझूला तक दौड़ेगी हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन, हरिद्वार-ऋषिकेश को मिलेगा विकास का सुपरफास्ट ट्रैक"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 1
Users Today : 222
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 1
Users Today : 222
Users Yesterday : 522