न्यूज़ फ्लैश
“4 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को शिवालिक नगर से सलाम, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दी जोरदार बधाई” “बहादराबाद प्रेस क्लब को मिला नया नेतृत्व: बीबी चंदेला बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम में दिखी एकजुटता की ताकत” “देवभूमि के 4 सितारों का इंटरनेशनल धमाका: इंडो-नेपाल शूटिंग बॉल टेस्ट सीरीज में उत्तराखंड का जलवा, काठमांडू में दिखेगा दम!” “कोटद्वार में सजा उद्योगों का महाकुंभ, हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का भव्य समापन—उद्यमिता बनी प्रदेश की तरक्की की नई ताकत” “शिवालिक नगर के होटल में देर रात DJ को लेकर मचा बवाल, “DJ वाले बाबूजी” समेत 5 लोग पुलिस हिरासत में, शराब के नशे में हुई मारपीट के बाद रानीपुर पुलिस का त्वरित एक्शन” उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, हरिद्वार से तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के लेनदेन का खुलासा
Home » एक्शन » “देहरादून में डीएम सविन बंसल का गैस माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: क्यूआरटी की ताबड़तोड़ छापेमारी, 7 एजेंसियां व 87 प्रतिष्ठान रडार पर, सैकड़ों सिलेंडर जब्त”

“देहरादून में डीएम सविन बंसल का गैस माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक: क्यूआरटी की ताबड़तोड़ छापेमारी, 7 एजेंसियां व 87 प्रतिष्ठान रडार पर, सैकड़ों सिलेंडर जब्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) द्वारा निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में क्यूआरटी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 7 गैस एजेंसियों एवं 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 05 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के तहत अब तक जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी से संबंधित 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही अभियान के दौरान कुल 210 घरेलू, 139 व्यावसायिक एवं 13 छोटे गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा जनहित में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

193 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *