न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » हड़कंप » ” डीजे की धुन बनी विवाद की चिंगारी! महमूदपुर में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव — पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में तनावपूर्ण शांति”

” डीजे की धुन बनी विवाद की चिंगारी! महमूदपुर में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव — पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में तनावपूर्ण शांति”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात मोहम्मदपुर गांव में एक परिवार में समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान युवक डीजे की धुन पर देर रात तक डांस कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देकर देर रात तक डीजे बजाने पर आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करवा दिया था।

घटना के बाद से ही गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालात को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को वार्ता के लिए थाने बुलाया था। बताया जा रहा है कि थाने में वार्ता चल ही रही थी कि इसी दौरान गांव में दोबारा झगड़े की सूचना मिल गई।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और दोनों पक्षों के लोग तुरंत गांव की ओर रवाना हुए। वहां पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव की घटना भी सामने आई, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। स्थिति का जायजा लेने के बाद क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ALSO READ  "बुग्गावाला-बिहारीगढ़ रोड पर मौत का तांडव! बाइक और कैंटर की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, सड़क पर बिखरे मंजर से थर्राए लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 6
Users Today : 383
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 6
Users Today : 383
Users Yesterday : 1033