न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » खुलासा » “हरिद्वार में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, 8 घंटे में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—‘BAAZ’ गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल, तमंचे-चाकू बरामद, पुरानी रंजिश ने लिया खतरनाक मोड़!”

“हरिद्वार में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, 8 घंटे में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—‘BAAZ’ गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल, तमंचे-चाकू बरामद, पुरानी रंजिश ने लिया खतरनाक मोड़!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास मंगलवार 21 अप्रैल की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में 02 नाबालिग सहित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 02 तमंचे (315 बोर), 01 जिंदा कारतूस और 03 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। घटना में हन्नी और उसके दोस्त वंशु पर 8-10 युवकों ने हमला किया था, जिसमें फायरिंग के दौरान वंशु के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार 22 अप्रैल को मुकदमा दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई और धीरवाली रोड स्थित भागोवाली मैदान से आरोपियों को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में फरहान (18 वर्ष), अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी (24 वर्ष), सागर उर्फ पहाड़ी (22 वर्ष) तथा दो विधि विवादित किशोर शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर “BAAZ” नाम से गैंग चलाते हैं

और अवैध हथियारों के दम पर लोगों को डराकर अपना वर्चस्व कायम करते हैं। पुलिस के अनुसार घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई, क्योंकि घायल वंशु पहले भी इनके खिलाफ मामलों में गवाह रह चुका था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाडी, हेड कांस्टेबल विमल नेगी, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल विवेक गुसांई, कांस्टेबल सुमन डोभाल और कांस्टेबल राजपाल सिंह शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का देश की अर्थव्यवस्था पर हमला करने वाले नकली नोट गिरोह पर सबसे बड़ा प्रहार, हाईटेक फैक्ट्री का पर्दाफाश, 50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप-प्रिंटर समेत 3 शातिर गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861