न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 200 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी SDRF, रात के अंधेरे में कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन BIG BREAKING:: दीपावली पर CM धामी का अनोखा अंदाज! गढ़ी कैंट में जवानों के बीच रुकवाया काफिला, मिठाई खिलाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: दीपावली पर हरिद्वार को मिली कुंभ की बड़ी सौगात! गंगा की धारा से निखरे नए घाट, कुंभ-2027 में श्रद्धालुओं को मिलेंगे 16 किलोमीटर के भव्य पक्के घाट BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री आवास में दीपों की जगमगाहट के बीच परिवार संग झूमी दीपावली की खुशियां, धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर! BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं
Home » मुलाकात » “ऋषिकेश में सजी आध्यात्म की दिव्य महफ़िल: मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता, शांति और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य पर हुई गहन मंथन”

“ऋषिकेश में सजी आध्यात्म की दिव्य महफ़िल: मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता, शांति और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य पर हुई गहन मंथन”

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

श्री श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं और इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया।

ALSO READ  “असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से उत्तराखंड के राज्यपाल की खास मुलाकात, सैनिकों के सम्मान से लेकर दोनों राज्यों के विकासात्मक सहयोग तक हुई बड़ी चर्चा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 4 8 7
Users Today : 158
Users Yesterday : 277
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 4 8 7
Users Today : 158
Users Yesterday : 277