न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निरीक्षण » जिलाधिकारी प्रतीक जैन का सख्त रुख: 44 करोड़ की लागत से बन रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, बोले- तय समय पर हो भवन तैयार वरना होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का सख्त रुख: 44 करोड़ की लागत से बन रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, बोले- तय समय पर हो भवन तैयार वरना होगी कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक स्थित सुमाड़ी भरदार में बन रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायज़ा लेते हुए कार्यदायी संस्था बिड़कुल के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय के सभी भवन निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार कर शिक्षा विभाग को हैंडओवर किए जाएं, ताकि समय पर पठन-पाठन की गतिविधियां शुरू की जा सकें।जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का नया द्वार खोलेगी और इसका लाभ सीधे ग्रामीण व स्थानीय छात्र-छात्राओं को मिलेगा। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। जिस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई कर समस्याओं का निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

सहायक निदेशक माध्यमिक शिक्षा, जगदीश काला ने जानकारी दी कि सुमाड़ी भरदार में बन रहे इस राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पर कुल 44 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत आ रही है। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवासीय होस्टल, शिक्षकों के लिए रिहायशी परिसर, अकादमिक हॉल, मल्टीपल हॉल तथा अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक बिड़कुल- अनिल कुमार आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, बीडीओ जखोली सुरेश शाह, पटवारी राजेंद्र कुमार समेत शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

ALSO READ  "कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम"

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 7
Users Today : 267
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 7
Users Today : 267
Users Yesterday : 861