न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » मिशन » धामी सरकार का मेगा हेल्थ मिशन! पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक पूरे उत्तराखण्ड में लगेगा “स्वास्थ्य पखवाड़ा” – 4604 नि:शुल्क शिविरों में जांच, दवा और परामर्श सब फ्री!

धामी सरकार का मेगा हेल्थ मिशन! पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक पूरे उत्तराखण्ड में लगेगा “स्वास्थ्य पखवाड़ा” – 4604 नि:शुल्क शिविरों में जांच, दवा और परामर्श सब फ्री!

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों पर उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में “स्वास्थ्य पखवाड़ा” आयोजित करने की व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में मेडिकल कॉलेजों, जिला व उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और उप केन्द्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मरीजों को जांच, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही जगह-जगह वृहद रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे, जिनमें आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं को भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य पखवाड़े को सफल बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए और प्रत्येक स्तर पर उसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समाज का हर वर्ग इससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसदों, विधायकों, महापौरों, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित की जाए।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में कुल 4,604 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनपदवार अल्मोड़ा – 522, बागेश्वर – 109, चमोली – 206, चम्पावत – 120, देहरादून – 425, हरिद्वार – 367, नैनीताल – 367, पिथौरागढ़ – 679,पौड़ी – 573, रुद्रप्रयाग – 239, टिहरी – 533, ऊधमसिंह नगर– 256 एवं उत्तरकाशी – 208 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

ALSO READ  हरिद्वार बना रोजगार क्रांति का केंद्र! सिडकुल से गूंजी ‘विकसित भारत’ की हुंकार, 3.5 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू – उद्योगों में उमड़ा जोश, युवाओं के चेहरों पर नई उम्मीद!

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं, टीबी मरीजों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों को भी विशेष परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव द्वारा कई प्रमुख निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य सचिव ने ब्लड डोनेशन कैंप, मेडिकल कॉलेज स्तर पर आयोजन, हेल्थ डेस्क की स्थापना, एसओपी तैयार करना, विशेषज्ञ शिविर, अन्य विभागों से समन्वय, फूड एवं ड्रग कंट्रोलर विभाग का सहयोग, प्राइवेट मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज का सहयोग, विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी एवं निक्षय मित्र पहल शामिल करने के निर्देश दिए।

इस दौरान समीक्षा बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम श्री मनुज गोयल, उपसचिव जसबिन्दर कौर, डॉ. जेएस चुफाल, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. कुलदीप मार्तोलिया एवं डॉ. सौरभ सिंह सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496