न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » स्वागत » “देहरादून एयरपोर्ट पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रभारी Kumari Selja के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, मनोज धनगर बोले- “अब उत्तराखंड में कांग्रेस भरेगी नई उड़ान”

“देहरादून एयरपोर्ट पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रभारी Kumari Selja के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, मनोज धनगर बोले- “अब उत्तराखंड में कांग्रेस भरेगी नई उड़ान”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से प्रदेश प्रभारी एवं माननीय सांसद Kumari Selja के देहरादून आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रभारी जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, जिससे एयरपोर्ट परिसर कांग्रेसमय नजर आया।

 “प्रभारी जी के स्वागत में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।”

कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने कहा कि माननीय प्रभारी Kumari Selja का उत्तराखंड आगमन पार्टी संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी रणनीतियों को लेकर और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को उठाने का कार्य कर रही है और पार्टी आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष कर रही है।

 “कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने में प्रभारी जी की भूमिका अहम मानी जा रही है।”

एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “प्रभारी जी आपका स्वागत है” जैसे नारों के साथ अपने नेता के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मनोज धनगर ने कहा कि माननीय प्रभारी जी का अनुभव और नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।उनके मार्गदर्शन से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर मजबूती से लड़ाई लड़ती रहेगी।

ALSO READ  Breaking news"उमराह से लौटे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नैयर काजमी का जोरदार स्वागत, बोले—देश की तरक्की और अमन-शांति के लिए मांगी दुआ

“प्रदेश में संगठन विस्तार और जनसेवा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जगी है।”

माननीय प्रभारी जी के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861