न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, 8 घंटे में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—‘BAAZ’ गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल, तमंचे-चाकू बरामद, पुरानी रंजिश ने लिया खतरनाक मोड़!” ” डीजे की धुन बनी विवाद की चिंगारी! महमूदपुर में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव — पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में तनावपूर्ण शांति” “जमीन के लालच में खून की साजिश: ज्वालापुर में दामाद ने रची हत्या की प्लानिंग, सुपारी किलरों ने उतारा मौत के घाट — 48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!” “देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!” देहरादून में सेवा के सितारों का संगम: डॉ. कुमार प्रशांत की पहल पर ‘आभार सम्मान समारोह’ में चमके डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ये हैं जिंदगी के असली रक्षक “रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा”
Home » निरीक्षण » “सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने किया श्यामपुर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, हथियारों से लेकर मालगृह तक की सख्त जांच, दिए तुरंत निस्तारण और फिटनेस पर खास निर्देश”

“सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने किया श्यामपुर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, हथियारों से लेकर मालगृह तक की सख्त जांच, दिए तुरंत निस्तारण और फिटनेस पर खास निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)थाना श्यामपुर में आज 02 अक्टूबर 2025 को क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ शिशुपाल सिंह नेगी का स्वागत सलामी गार्द द्वारा औपचारिक अभिवादन से किया गया। इस दौरान गार्द के साथ उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें उनका टर्न आउट उत्कृष्ट स्तर का पाया गया।इसके उपरांत थाने में उपलब्ध सभी हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य शासकीय संपत्ति का जीपी लिस्ट के अनुसार गहन परीक्षण किया गया। हथियारों को अधीनस्थ कार्मिकों से खुलवाकर और जोड़वाकर देखा गया, ताकि उनकी कार्यप्रणाली की जांच हो सके। निरीक्षण के दौरान क्राइम किट बॉक्स को हर आपराधिक स्थल पर अनिवार्य रूप से प्रयोग में लाने के निर्देश दिए गए।

सीओ ने थाने के अभिलेखों और प्रविष्टियों की गहन जांच की। लंबित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र सुनिश्चित करने तथा प्राप्त शिकायतों का समयसीमा में समाधान करने के लिए विवेचकों को सख्त निर्देश दिए गए। मालगृह का भी निरीक्षण कर सामग्री सुव्यवस्थित एवं वर्षवार दर्ज पाई गई, जिसमें सभी प्रविष्टियां अद्यतन थीं।

उन्होंने 112 रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक तीव्र बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि मेस में भोजन की गुणवत्ता उच्च स्तर की बनी रहे। कर्मचारियों की फिटनेस और टर्न आउट के लिए नियमित पीटी एवं व्यायाम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्यामपुर उपनिरीक्षक मनोज शर्मा अपने समस्त स्टाफ के साथ मौजूद रहे और निरीक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

226 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *