(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा के अधिकृत चार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों रमेश चौहान (उत्तरकाशी), आनंद सिंह अधिकारी (चम्पावत), जितेंद्र प्रसाद (पिथौरागढ़) एवं अजय मौर्या (ऊधमसिंहनगर) और 11 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हमारे संगठन की मजबूती, जनता के अटूट विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रमाण है। उन्होंने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने क्षेत्रों में जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगा








































Users Today : 2
Users Yesterday : 811






