न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » मुलाकात » मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात, राज्य के अहम मुद्दों पर की चर्चा

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात, राज्य के अहम मुद्दों पर की चर्चा

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन छावनी क्षेत्रों को संबंधित नगर पालिकाओं में विलय करने का आग्रह किया, जिससे इन क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का बेहतर विकास सुनिश्चित किया जा सके।मुख्यमंत्री ने धारचूला और ज्योतिर्मठ स्थित सैन्य हेलीपैड को क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत हवाई सेवा के लिए उपयोग करने की अनुमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने आपदा एवं राहत कार्यों के दौरान भारतीय वायुसेना की सेवाओं के लिए देय शुल्क को माफ करने की मांग भी रखी, ताकि राज्य आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत कार्यों को अंजाम दे सके।

धामी ने ग्वालदम से नंदकेसरी होते हुए थराली, देवाल, मुन्दोली और वाण तक के मोटर मार्ग के अनुरक्षण व रख-रखाव कार्य को भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराए जाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग वर्ष 2026 में प्रस्तावित राज्य की प्रतिष्ठित नंदा देवी राजजात यात्रा का मुख्य मार्ग है। यह यात्रा न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी राज्यवासियों की आस्था का केंद्र है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907