न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » शिलान्यास » कलालहटी में शिक्षा की नई अलख: मुख्यमंत्री धामी करेंगे ₹35 करोड़ की लागत वाले आवासीय विद्यालय का शिलान्यास

कलालहटी में शिक्षा की नई अलख: मुख्यमंत्री धामी करेंगे ₹35 करोड़ की लागत वाले आवासीय विद्यालय का शिलान्यास

(शहजाद अली हरिद्वार)

भगवानपुर विधानसभा के कलालहटी गांव में अनुसूचित जाति समाज के बच्चों के लिए एक ऐतिहासिक पहल के तहत ₹35 करोड़ की लागत से आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

पूर्व विधायक एवं दर्जाधारी श्री देशराज कर्णवाल ने विद्यालय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और इसे समाज के वंचित तबके के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि अनुसूचित जाति के बच्चों को एक सशक्त भविष्य देने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

गौरतलब है कि इस विद्यालय की स्वीकृति राज्य के दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश ने दी थी। अभी तक यह विद्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा था, लेकिन अब सरकार द्वारा बजट आवंटन के साथ इसकी पक्की इमारत बनने जा रही है।

यह कदम प्रदेश में सामाजिक समरसता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विराट गोयल, महामंत्री हिमांशु चौधरी, आवेश चौहान, बीडीसी प्रतिनिधि मिंटू मास्टर सहित ग्राम के सैकड़ों नागरिक – संजय चौहान, दिनेश चौहान, बृजेश चौहान, एडवोकेट अनुज चौहान, महावीर चौहान, नंदन अग्रवाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 5
Users Today : 288
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 5
Users Today : 288
Users Yesterday : 930