न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » वर्षगांठ » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, बोले—आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, बोले—आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित “आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम” में भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र कुमार मित्तल, रणजीत सिंह जुयाल सहित 10 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जब संसद को बंधक बना लिया गया, प्रेस पर सेंसरशिप थोपी गई और न्यायपालिका की गरिमा को आघात पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर तत्कालीन सरकार ने विपक्ष, पत्रकारों और आम नागरिकों की आवाज को बेरहमी से दबा दिया।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आपातकाल के समय भूमिगत रहकर लोकतंत्र की रक्षा में अहम भूमिका निभाई। इसी उद्देश्य से 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षों पर आधारित पुस्तक “द इमरजेंसी डायरीज” का विमोचन भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को लोकतंत्र का महत्व समझाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में मददगार साबित होंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 3
Users Today : 38
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 3
Users Today : 38
Users Yesterday : 523