न्यूज़ फ्लैश
Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख” Dehradun:”यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन! सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार, परीक्षा से पहले WhatsApp ग्रुप में भेजे थे सवाल” “Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप” Haridwar:कप्तान नवनीत सिंह का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर भी कसा शिकंजा—अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » शिलान्यास » “20 साल की प्रतीक्षा खत्म: विधायक रवि बहादुर ने 3.69 करोड़ की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास”

“20 साल की प्रतीक्षा खत्म: विधायक रवि बहादुर ने 3.69 करोड़ की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार (ज्वालापुर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ीशिकोहपुर से फहतेपुर तक बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क का शिलान्यास शनिवार को विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने किया। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3.69 करोड़ रुपये की लागत से सीसी व डामर से तैयार की जाएगी।

विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया और कहा कि यह मार्ग पिछले 20 वर्षों से बदहाल स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस नई सड़क से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा।उन्होंने कहा, “क्षेत्र का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का विकास लगातार कराया जा रहा है।”

3.69 करोड़ रुपये की लागत से सीसी व डामर से तैयार की जाएगी।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि ज्वालापुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले अधिकतर गांवों के रास्तों को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राव रिफाकत, राव सफात, शारिक अली, मेहरबान, उजेफ़, जुनैद राणा, आदिल राणा, सरफराज, गुफरान, सलमान अहमद, फेज़ान, राव अताउल्लाह, बाबर, सिब्बू, अली नवाज़, साहिब महरूफ सलमानी, सागर बेनीवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 9
Users Today : 136
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 3 8 9
Users Today : 136
Users Yesterday : 729