(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर उपचार हेतु भर्ती वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में जोशी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान उन्होंने श्री जोशी के परिजनों से भी भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
38 Views


































