
“बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांग रहा था ऊर्जा निगम का जेई, विजिलेंस ने बिछाया जाल, रंगे हाथ गिरफ्तारी से मचा हड़कंप”
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर 80,000 रुपये की अवैध मांग कर






















