न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास
Home » हड़कंप » “सब्सिडी की फाइल पर रिश्वत का खेल! 10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचे गए सहायक कृषि अधिकारी, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप”

“सब्सिडी की फाइल पर रिश्वत का खेल! 10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचे गए सहायक कृषि अधिकारी, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगना एक सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। विकासखंड खानपुर में कृषि यंत्र खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले सहायक कृषि अधिकारी को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए सब्सिडी का आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन की फाइल आगे बढ़ाने के बदले खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना तैयार की।

मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सतर्कता टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है

ALSO READ  हरिद्वार में हाथी का कहर: राजलोक कॉलोनी में घुसकर गाड़ी तोड़ी, कीमती सामान किया तहस-नहस, दहशत में लोग – वन विभाग की नाकामी पर उठे गंभीर सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 8 8 1
Users Today : 838
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 8 8 1
Users Today : 838
Users Yesterday : 1033