न्यूज़ फ्लैश
“गुरुकुल कांगड़ी में गूंजा युवा शक्ति का संदेश, “कर्तव्य ही ईमानदारी और जागरूकता की सबसे बड़ी प्रेरणा” — अवसर एवं अधिकार पर हुआ जोरदार युवा संवाद” “सब्सिडी की फाइल पर रिश्वत का खेल! 10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचे गए सहायक कृषि अधिकारी, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप” “कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश”
Home » संदेश » “गुरुकुल कांगड़ी में गूंजा युवा शक्ति का संदेश, “कर्तव्य ही ईमानदारी और जागरूकता की सबसे बड़ी प्रेरणा” — अवसर एवं अधिकार पर हुआ जोरदार युवा संवाद”

“गुरुकुल कांगड़ी में गूंजा युवा शक्ति का संदेश, “कर्तव्य ही ईमानदारी और जागरूकता की सबसे बड़ी प्रेरणा” — अवसर एवं अधिकार पर हुआ जोरदार युवा संवाद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुशल व्यक्ति ही समाज का नेतृत्व करने वाला बना सकता है। सही गति एवं अधिकारों के प्रति सजग बना रहना युवाओं की पहचान है। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग मे अवसर एवं अधिकार विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा के प्रशिक्षु अध्यापकों के साथ युवा संवादः अवसर एवं अधिकार विषय पर बोलत हुये जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द पाण्डेय ने कहा कि शारीरिक शिक्षा ने अपने क्षेत्र मे बेहतर एवं उन्नत ऊंचाई हासिल की है, शिक्षा एवं खेल मे तकनीकि प्रयोग एवं वैज्ञानिक समावेश के कारण यह सफलता मिली है। स्वस्थ्य जीवन के मूल-मंत्रों पर चर्चा करते हुये प्रमोद चन्द पाण्डेय ने कहा कि कर्तव्य ही व्यक्ति को ईमानदार एवं जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उन्होने राज्य सरकार द्वारा खेल एवं युवाओं के लिए संचालित की जा रही योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले वित्तीय एवं सेवायोजन की सुविधाओं पर मार्ग-दर्शन प्रदान किया। प्रतिभागी छात्रों के प्रष्नों का उत्तर देते हुये उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मन्त्रोंच्चार एवं दीप-प्रज्ज्वलन के साथ आरम्भ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुये डॉ0 षिवकुमार चौहान ने कहॉ कि युवा की गति एवं मति का प्रयोग रचनात्मक एवं क्रियात्मक दोनो रूपों मे करते हुये विकास एवं प्रगति की दौड मे बेहतर मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रभारी डॉ0 अजय मलिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुये स्वागत उदबोधन दिया। इस अवसर पर प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भटट, डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 अनुज कुमार, डॉ0 प्रणवीर सिंह, डॉ0 विवेक शर्मा, डॉ प्रदीप कुमार, जनसम्पर्क अनुभाग से कुलभूषण शर्मा, दुष्यंत सिंह राणा, अश्वनी कुमार, मनोज कुमार, शोधार्थी दिवाकर, रविन्द्र परमार सहित एम0पी0एड0, बी0पी0एड0 तथा बी0पी0ई0एस0 के प्रषिक्षु छात्र उपस्थित रहे। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 शिवकुमार चौहान द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 8 4 8
Users Today : 393
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 8 4 8
Users Today : 393
Users Yesterday : 523