
“गन्ना किसानों का गुस्सा देहरादून तक पहुँचा: विधायकों संग सौरभ बहुगुणा से मुलाकात, इकबालपुर मिल का 20 करोड़ बकाया भुगतान जल्द करने का आश्वासन”
(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। गन्ना किसानों की समस्याओं और उनकी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को देहरादून में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से एक अहम मुलाकात हुई। इस दौरान ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर, बहादराबाद विधायक हाजी फुरकान अहमद और हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने इकबालपुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान और अन्य




























