न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार”
Home » मुलाकात » बहादराबाद टोल प्लाजा पर हंगामेदार नजारा: अचानक आमने-सामने आए बाबा रामदेव और राकेश टिकैत, लाठीचार्ज में घायल किसान का जाना कुशलक्षेम

बहादराबाद टोल प्लाजा पर हंगामेदार नजारा: अचानक आमने-सामने आए बाबा रामदेव और राकेश टिकैत, लाठीचार्ज में घायल किसान का जाना कुशलक्षेम

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद टोल प्लाजा पर शुक्रवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब किसान नेता राकेश टिकैत और योगगुरु बाबा रामदेव आमने-सामने आए। दरअसल, हाल ही में बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर राकेश टिकैत घायल किसानों का हाल जानने पहुंचे थे। किसानों से मुलाकात करने के बाद जैसे ही वे वापस लौटने लगे, तभी अचानक बाबा रामदेव का काफिला भी टोल प्लाजा पर पहुंच गया। बाबा रामदेव ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और राकेश टिकैत से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब पांच मिनट तक वार्ता हुई। इस दौरान बाबा रामदेव ने लाठीचार्ज में घायल हुए किसान का कुशलक्षेम जाना और किसानों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। इसके बाद दोनों नेता अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को देखने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही टिकैत टोल प्लाजा पर पहुंचे, वहां मौजूद युवाओं ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ जमकर सेल्फी खींची। राकेश टिकैत ने भी मुस्कुराते हुए युवाओं का अभिवादन किया और उन्हें किसानों की आवाज बुलंद करने में सहयोग देने की अपील की।यह मुलाकात भले ही संक्षिप्त रही, लेकिन इसने किसानों के आंदोलन और उससे जुड़े मुद्दों को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। बाबा रामदेव और राकेश टिकैत का यह संवाद

 

1,119 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”