बहादराबाद थाना क्षेत्र में एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में कांवड़ियों का भावनात्मक स्वागत – पुलिस ने फूल बरसाकर, जल, फल और बिस्किट वितरित कर पेश की सेवा और सुरक्षा की मिसाल
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में सावन माह के दौरान आयोजित कांवड़ मेले में इस बार भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शिवभक्त उत्तर भारत के कोने-कोने से हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर लौट रहे हैं। इस श्रद्धा और आस्था के महाकुंभ में जहाँ एक ओर भक्त पूरी निष्ठा से बाबा भोलेनाथ के













