
खेत से पेड़ चोरी का हाईवोल्टेज ड्रामा: पिकअप कीचड़ में फंसी, चोर मौके से भागे… पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, बाकी की तलाश में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी!
(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर । किसान के खेत में खड़े पेड़ों को चोरी से काटकर ले जा रहे चोरों का वाहन खेत में ही फंस गया। इसके बाद आरोपी वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।






















