
“उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा: सतपाल महाराज के काफिले पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, चकनाचूर हुआ गाड़ी का शीशा, बाल-बाल बचे मंत्री और पूर्व मंत्री अमृता रावत”
(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड:पौड़ी जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर दुगड्डा और कोटद्वार के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोक निर्माण विभाग एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया, जिससे वाहन का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में मंत्री सतपाल महाराज के साथ पूर्व मंत्री अमृता






















