न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » हादसा » “जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप: सगे भाइयों के बीच भयंकर संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर हमला, महिलाओं की भी एंट्री, पूरा मामला कैमरे में कैद—वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल”

“जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप: सगे भाइयों के बीच भयंकर संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर हमला, महिलाओं की भी एंट्री, पूरा मामला कैमरे में कैद—वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में जमीन विवाद ने एक बार फिर उग्र रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि सगे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें धीरे-धीरे अन्य लोग भी शामिल हो गए। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों तथा पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

संघर्ष काफी देर तक चलता रहा और हालात इतने बिगड़ गए कि महिलाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया। मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें संघर्ष की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही शिकायत प्राप्त होगी, मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

578 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 9 9
Users Today : 457
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 9 9
Users Today : 457
Users Yesterday : 1355