
BIG BREAKING:: बहादराबाद CHC में गर्भवती महिलाओं को बड़ी सौगात, अब सप्ताह में दो दिन होगी अल्ट्रासाउंड जांच; जल्द शुरू होगी सिजेरियन प्रसव की सुविधा
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशपाल तोमर द्वारा केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा का






















