न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बुजुर्ग महिला से अनाथ मेधावी बच्चे तक की जरूरतों को मिला सम्मान, टिहरी की GPDP को सिल्वर SKOCH अवॉर्ड, डॉ. मोहम्मद मुस्तफा खान की पहल बनी मिसाल BIG BREAKING:: लेखक गांव में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने साहित्यकारों को किया प्रोत्साहित BIG BREAKING:: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी ने दिया समरसता और मानवता का संदेश BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के लिए ₹492 करोड़ की मंजूरी, उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार; 178 पुनर्वास प्रभावित परिवारों के लिए ₹132.43 करोड़ के प्रतिकर को भी हरी झंडी BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ को ₹284 करोड़ की 67 विकास योजनाओं की सौगात, CM धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा; सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार! BIG BREAKING:: पत्रकारों के कल्याण को धामी सरकार का सहारा, 4 दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को ₹20 लाख की सहायता और 4 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी ₹8 हजार मासिक पेंशन
Home » सौगात » BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ को ₹284 करोड़ की 67 विकास योजनाओं की सौगात, CM धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा; सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार!

BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ को ₹284 करोड़ की 67 विकास योजनाओं की सौगात, CM धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा; सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार!

(शहजाद अली हरिद्वार) पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को ₹284 करोड़ से अधिक की 67 विकास योजनाओं की सौगात दी।

इस अवसर पर उन्होंने नैनीसैनी देवत से कनारी पाभैं तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण, कैलीगाड़ पुल से बेस अस्पताल तक सड़क का सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट का उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण,अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मवानी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकरण,मूनाकोट (रियांसी) में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति देने, अस्कोट लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य करने, ज्याला मंदिर छाना पाण्डेय में सीसी मार्ग का निर्माण, ग्राम चिमुशी में गाड़ देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण और चण्डाक–छेड़ा दिगतोली सड़क का सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण की घोषणा की।

कार्यक्रम में उद्योग, कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के चेक भी वितरित किए गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमूह के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी। राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आदि कैलाश भ्रमण के बाद क्षेत्र के प्रति श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है। इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है। इससे होमस्टे, परिवहन, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

ALSO READ  BIG BREAKING:101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात, CM धामी बोले- मेहनत और प्रतिभा से बन रहा युवाओं का भविष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में ₹750 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किए जा रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे सीमांत जनपद के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़–बांस–आंवलाघाट सड़क एवं पुल से गंगोलीहाट की दूरी कम होगी और हाट कालिका मंदिर तक पहुंचना आसान होगा।

उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, हल्द्वानी, दिल्ली और देहरादून तक हवाई संपर्क को बढ़ावा दिया गया है। नैनीसैनी हवाई अड्डे को लगभग ₹450 करोड़ की लागत से विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है। कठोर नकल विरोधी कानून के अंतर्गत नकल माफियाओं पर कार्रवाई की गई है और 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

उन्होंने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, जौलजीबी तथा आठगांव शिलिंग मेले की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने सीमांत सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित सीमांत नेत्र चिकित्सालय में ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ किया। इससे मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट श्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट श्री फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जितेंद्र प्रसाद, मेयर पिथौरागढ़ श्रीमती कल्पना देवलाल, दायित्वधारी श्री गणेश भंडारी एवं श्री हेमराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी, पूर्व विधायक श्रीमती चंद्रा पंत, डीएम श्री आशीष कुमार भटगांई, एसपी श्री अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एडीएम श्री योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर श्री जितेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 4 3 3
Users Today : 257
Users Yesterday : 693
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 4 3 3
Users Today : 257
Users Yesterday : 693