
पीएम-पोषण योजना घोटाला: ₹3.18 करोड़ गबन मामले की जांच अब एसआईटी के हवाले, मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड डे मील) एवं शक्ति निर्माण में हुये घोटाले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। जिसका अनुमोदन विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दे दिया है। विगत दो माह पहले पीएम पोषण प्रकोष्ट देहरादून में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिली थी। जिस पर विभागीय जांच कराई






















