न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » पहल » “हरिद्वार में सहकारिता की बड़ी पहल! स्वरोजगार से व्यवसाय विस्तार तक खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, सहकारिता चौपाल में अधिकारियों ने बताई योजनाओं की पूरी जानकारी”

“हरिद्वार में सहकारिता की बड़ी पहल! स्वरोजगार से व्यवसाय विस्तार तक खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, सहकारिता चौपाल में अधिकारियों ने बताई योजनाओं की पूरी जानकारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक निबंधक सहकारिता मोनिका चुनेरा ने अवगत कराया है कि सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशन में आयोजित सहकारिता सप्ताह के दूसरे दिन जनपद हरिद्वार में सहकारी समितियों एवं मुख्यालय स्तर पर सहकारिता चौपाल का आयोजन किया गया।

विकास भवन सभागार, रोशनाबाद में आयोजित सहकारिता चौपाल में सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, दुग्ध विकास विभाग, उद्यान विभाग तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सहकारिता संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में हरिद्वार जनपद ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत 56 करोड़ रुपये की उर्वरक बिक्री कर किसानों को लाभान्वित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में 8 एम-पैक्स के माध्यम से 8 अन्न भंडारण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को अनाज एवं मसालों के सुरक्षित भंडारण की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। सहकारिता सप्ताह के दौरान सभी एम-पैक्स को सीएससी केंद्रों के व्यवसाय का विस्तार करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं।

जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सौ सिंह ने बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.सी. जोशी ने पशु औषधि केंद्रों के लाभ बताते हुए सहकारी समितियों से प्रत्येक विकासखंड में पशु औषधि केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया।

सहायक निदेशक मत्स्य श्रीमती गरिमा मिश्रा ने सहकारी समितियों से ऑर्नामेंटल फिश (सजावटी मछली) के बिक्री केंद्र संचालित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

ALSO READ  “हरिद्वार में पंचायत उन्नति की बड़ी पहल: PAI 2.0 से मापी जाएगी गाँवों की तरक्की, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की दौड़ में होगा चयन”

दुग्ध विकास विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सहकारी समितियां इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय एवं व्यवसाय का विस्तार कर सकती हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य श्रीमती गरिमा मिश्रा, दुग्ध एवं उद्यान विभाग के अधिकारी, इफको के फील्ड अधिकारी, यूसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहकारी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बोर्ड सदस्य तथा सहायक निबंधक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 8
Users Today : 188
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 8
Users Today : 188
Users Yesterday : 861