न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » अभियान » “मनसा देवी से उठा स्वच्छता का महाअभियान! 1.5 टन कचरा हटाकर हरित हरिद्वार की ओर बड़ा कदम, डीएम मयूर दीक्षित की पहल बनी मिसाल”

“मनसा देवी से उठा स्वच्छता का महाअभियान! 1.5 टन कचरा हटाकर हरित हरिद्वार की ओर बड़ा कदम, डीएम मयूर दीक्षित की पहल बनी मिसाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित “स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के अंतर्गत आज मनसा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान का तीसरा दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के तहत मंदिर परिसर, पैदल मार्ग तथा आसपास के वन क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तृतीय दिवस में हरिद्वार रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व के 10 कर्मचारी, मनसा देवी मंदिर समिति के 5 सफाई कर्मी तथा उषा ब्रेका कंपनी लिमिटेड के 20 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

अभियान के दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पैदल मार्ग, सीढ़ी मार्ग तथा आसपास के वन क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का संग्रहण कर उनका नियमानुसार निस्तारण कराया गया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालने के लिए जागरूक किया गया।

स्वच्छता अभियान के साथ-साथ “हरित हरिद्वार” अभियान के अंतर्गत उन स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया गया, जहां कचरा हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया था। पैदल मार्ग के किनारों एवं साफ किए गए वन क्षेत्रों में औषधीय एवं छायादार पौधे रोपित किए गए, जिससे भविष्य में यह क्षेत्र अधिक हराभरा, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बना रहे।

अभियान के दौरान लगभग 1.5 टन सूखा कचरा एकत्रित किया गया, जिसका समुचित निस्तारण नगर निगम हरिद्वार की कूड़ा-गाड़ी के माध्यम से कराया गया। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि हरिद्वार की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग दें तथा धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

ALSO READ  चारधाम यात्रा सुरक्षा: बुग्गावाला पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 85 व्यक्तियों की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496