(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 30 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में प्राचीन बिल्केश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया।
मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार ने मुस्लिम समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को भड़काने और डराने वाले लोगों के बहकावे में आने के बजाय देशहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने विपक्ष पर मुस्लिम समाज को भाजपा और आरएसएस से डराने का आरोप लगाया। साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को सकारात्मक संदेशों को समझना चाहिए।
कासमी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मदरसा शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। आने वाले समय में मदरसों के छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, आईएएस और आईपीएस बनकर देश सेवा में योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल अवैध रूप से संचालित मदरसों पर की गई है, जबकि मान्यता की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को समान रूप से मिल रहा है।











































Users Today : 914
Users Yesterday : 1232






