न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, 30 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण!
Home » प्रदर्शन » BIG BREAKING:: रुड़की में गरमाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, कांग्रेस का पैदल मार्च-प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

BIG BREAKING:: रुड़की में गरमाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, कांग्रेस का पैदल मार्च-प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी और लोकतंत्र के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचा,जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया,इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने तथा उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है।कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश,जिला,ब्लॉक और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के अध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट,प्रदेश महामंत्री राव शेर मोहम्मद व अरविंद प्रधान,पूर्व मेयर यशपाल राणा,पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता,युवा प्रणय प्रताप सिंह,पीसीसी सदस्य सचिन गुप्ता,प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी,जिला उपाध्यक्ष हाजी नौशाद अली,हाजी मुन्ना राव,सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप,प्रवक्ता अनिल पुंडीर,नीरज सैनी,रिजवान अहमद,यासमीन खान,ओवेश अंसारी,सलमान खान,भानु प्रताप,लवी त्यागी,अजय चौधरी,डॉ०हरविंदर सिंह,मदन पाल भड़ाना,मुनफैत अली,वैभव सैनी,मोहित त्यागी,विशाल सहगल,गौरव प्रधान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ALSO READ  “धरतीपुत्रों का गुस्सा फूटा! हजारों किसानों ने रुड़की में गरजती महापंचायत से सरकार को दी चेतावनी — बोले, जब तक गन्ने का भुगतान नहीं, तब तक नहीं भरेंगे कर्ज़ और बिजली बिल!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 8 2
Users Today : 709
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 8 2
Users Today : 709
Users Yesterday : 786