न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़, मेरठ का बदमाश मुकुल गोली लगने से घायल, कॉम्बिंग में दो अन्य बदमाश भी दबोचे BIG BREAKING:: अंकिता हत्याकांड में फिर मचा घमासान! पहली बार कैमरे के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की चैट खोलकर लगाए गंभीर आरोप BIG BREAKING:: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में सजी जंगल सफारी की महफिल, राजीव शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया पर्यटक सीजन का भव्य शुभारंभ BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों से बच्चों के भविष्य को बचाने की मुहिम तेज, हरिद्वार में 27 नवंबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान, जनपद में 15 हजार लोगों का लक्ष्य निर्धारित BIG BREAKING:: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान, एक घायल और एक शव बरामद
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: जिला योजना की धनराशि खर्च करने में नहीं चलेगी ढिलाई! डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री घोषणाओं और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

BIG BREAKING:: जिला योजना की धनराशि खर्च करने में नहीं चलेगी ढिलाई! डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री घोषणाओं और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं,जिला योजना के अंतर्गत विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी विकास कार्यों की धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। जिन विभागों में कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वे तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के लिए की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर कार्यों को धरातल पर पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड यूकेगेम्स पोर्टल पर सभी विभागीय अपनी अपनी वि विभागीय परिसंपत्तियों का विवरण शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनपद की परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना आवश्यक है,इसलिए सभी विभाग निर्धारित प्रारूप में समय पर सूचना उपलब्ध कराएं।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, निर्माण कार्यों, आधारभूत सुविधाओं, विकास परियोजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: चारधाम यात्रा पर CM धामी का बड़ा एक्शन प्लान! 50.56 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, सुरक्षा-सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अफसरों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि सभी विभाग पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य करें तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा,लोनिवि अधिशासी अभियंता हरिद्वार योगेश कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ,जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 7 8 9
Users Today : 602
Users Yesterday : 972
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 7 8 9
Users Today : 602
Users Yesterday : 972