न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में सीएम धामी का बड़ा संदेश: लोक संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा, विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं-महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार! BIG BREAKING:: इंडिया गठबंधन की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए चंद्रशेखर यादव BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम BIG BREAKING:: चोरी करने निकले थे शातिर बदमाश, पुलिस से पड़ा पाला तो भागने लगे! फर्जी नंबर प्लेट का खेल बिगड़ा, मुठभेड़ में दोनों को लगी गोली BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस
Home » आरोप » BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप

BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। गणेशपुर क्षेत्र में लगातार धंस रही सड़कों और स्थानीय लोगों के मकानों में आ रही दरारों को लेकर कांग्रेस ने जल संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गणेशपुर क्षेत्र में एडीबी द्वारा कराए गए कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और घोटाले का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। धरने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गणेशपुर क्षेत्र के लोग पिछले काफी समय से भय के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़कें लगातार धंस रही हैं और कई मकानों में दरारें आ चुकी हैं। लोगों की मेहनत की कमाई से बनाए गए मकान आज खतरे की जद में हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार इस गंभीर समस्या को लेकर पर्याप्त संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाने के बाद भी यदि सड़कें कुछ ही समय में धंसने लगें और आसपास के मकानों की नींव तक प्रभावित हो जाए, तो निश्चित रूप से कार्यों की गुणवत्ता और पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने मांग की कि गणेशपुर में कराए गए ADB के सभी कार्यों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

वहीं रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह केवल सड़क धंसने का मामला नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सरकार और संबंधित विभागों को तत्काल विशेषज्ञों की टीम भेजकर पूरे क्षेत्र का सर्वे कराना चाहिए।

ALSO READ  "गन्ना भुगतान व स्मार्ट मीटर विवाद पर उबाल: किसानों के धरने में पहुंचे सपा नेता चंद्रशेखर यादव, भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियों का लगाया आरोप"

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जनता को जवाब चाहिए कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आखिर सड़कें क्यों धंस रही हैं और मकानों में दरारें क्यों आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई होना आवश्यक है।

पूर्व कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि गणेशपुर की जनता अपने घरों और परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाएगी।

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान एवं संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गणेशपुर क्षेत्र में धंस रही सड़कों और मकानों में आ रही दरारों की तत्काल जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने प्रमुख रूप से मांग की कि गणेशपुर क्षेत्र का तकनीकी सर्वे कराया जाए, प्रभावित मकानों का आकलन किया जाए, पीड़ित परिवारों को उचित सहायता दी जाए तथा एडीबी द्वारा कराए गए कार्यों की गुणवत्ता और खर्च की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

काफी देर बाद धरना स्थल पर अधीक्षण अभियंता SE जल संस्थान ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं नेताओं से चर्चा की SE महोदय द्वारा बताया गया कि इस कार्य की शिकायत की गई है और यह एडीबी योजना उनके विभाग द्वारा नहीं किया गया है साथ ही उन्होंने समस्त पत्रावली दिखाई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने गणेश पुर में सीवरेज हेतु पैरेलल दूसरी लाइन बनाने का सुझाव पूर्व पार्षद संजय गुड्डू से बात कर दिया जिसे जल संस्थान ने स्वीकार कर कहा कि शीघ्र कार्यवाही करेंगे।

ALSO READ  "रोशनाबाद कचहरी में हड़कंप: सीनियर अधिवक्ता ने महिला वकील से की अश्लील हरकत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, अधिवक्ता समाज में भारी विरोध और सख्त कार्रवाई की मांग!"

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कहा कि मुकदमा दर्ज अवश्य किया जाएगा।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।

इस अवसर पर मुन्फेत अली महामंत्री, शमशाद चेयरमैन, डॉ हरविंदर सिंह ओमवीर सिंह मलिक, मदन पाल भड़ाना यासमीन खान महिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश महासचिव विकास त्यागी,सुनील शर्मा, मिन्टू प्रधान,पूर्व पार्षद सालिम गौड़, सुभाष चंद्र शर्मा जे के शर्मा, मनोज सैनी पूर्व प्रधानाचार्य, प्रधान जसवीर सिंह मीर हसन प्रधान, प्रमोद भटनागर,विशाल सहगल लवी त्यागी गौरव प्रधान शकील अहमद नीरज सैनी रिजवान अहमद डॉ इरशाद मीर नूर हसन अंसारी शमशेर अली सुभाष चौधरी नूर आलम राजा पंडित वीरेंद्र शर्मा उज्जवल पंडित विक्रांत पुण्डीर मोनू त्यागी नवीन जैन गुलफाम खान जाकिर हुसैन प्रमोद धारिया,कामिल माही डॉ राजेंद्र सैनी बॉबी सैनी राज कुमार सरवर कुरैशी अनूप शर्मा तुषार आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 4 3
Users Today : 358
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 9 4 3
Users Today : 358
Users Yesterday : 745