न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में भाजपा को झटका, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ BIG BREAKING:: भगवानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल किया बरामद; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई BIG BREAKING:: कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विधायक आदेश चौहान ने किया घाट निर्माण का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश BIG BREAKING:: सेवा संकल्प अभियान–2026 में शिवडेल स्कूल के बच्चों ने बिखेरा हुनर का जलवा, राजीव शर्मा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित BIG BREAKING:: मां कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का भव्य आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ, लोक संस्कृति की छटा और विकास के संकल्प से गूंजा नरेंद्रनगर! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कोषागार कर्मचारी संगठन का बड़ा चुनावी फैसला, नरेंद्र सिंह नेगी बने प्रांतीय अध्यक्ष तो दिवाकर कोठारी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी!
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विधायक आदेश चौहान ने किया घाट निर्माण का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

BIG BREAKING:: कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विधायक आदेश चौहान ने किया घाट निर्माण का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के तहत बहादराबाद गंगनहर पर घाट निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान ने आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गंगनहर बहादराबाद पर 296.70 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर लंबाई में घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इस घाट के तैयार होने से क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी। साथ ही छठ पूजा के अवसर पर यहां पहुंचने वाले हजारों छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान करने में बड़ी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक आदेश चौहान ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित चौहान सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुम्भ मेला-2027 को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट निर्माण को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर ‘टेक्निकल पहरा’: भगत सिंह चौक से ऋषिकुल तक फुटपाथ-घाटों का निरीक्षण, गुणवत्ता और एलाइनमेंट पर सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 6 9 4 1
Users Today : 46
Users Yesterday : 1012
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 6 9 4 1
Users Today : 46
Users Yesterday : 1012