न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: भगवानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल किया बरामद; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

BIG BREAKING:: भगवानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल किया बरामद; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर । नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में भगवानपुर पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सात अक्टूबर को अपनी 17 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी।

मामले की क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें गठित की गईं।पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आरोपी की तलाश की। इसी दौरान शनिवार रात पुलिस ने आरोपी को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का जंगल में 'ऑपरेशन लाहन': SSP प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में ड्रोन से निगरानी, 10,000 लीटर लाहन नष्ट, कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 5
Users Today : 269
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 5
Users Today : 269
Users Yesterday : 844