न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में भाजपा को झटका, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ BIG BREAKING:: भगवानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल किया बरामद; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई BIG BREAKING:: कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विधायक आदेश चौहान ने किया घाट निर्माण का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश BIG BREAKING:: सेवा संकल्प अभियान–2026 में शिवडेल स्कूल के बच्चों ने बिखेरा हुनर का जलवा, राजीव शर्मा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित BIG BREAKING:: मां कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का भव्य आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ, लोक संस्कृति की छटा और विकास के संकल्प से गूंजा नरेंद्रनगर! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कोषागार कर्मचारी संगठन का बड़ा चुनावी फैसला, नरेंद्र सिंह नेगी बने प्रांतीय अध्यक्ष तो दिवाकर कोठारी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी!
Home » संगठन » BIG BREAKING:: हरिद्वार में भीम आर्मी में बड़ी फूट, सोनू लाठी और अंकुश शेरवाल ने अलग होकर बनाया नया संगठन ‘भीम आर्मी कांशीराम दल’

BIG BREAKING:: हरिद्वार में भीम आर्मी में बड़ी फूट, सोनू लाठी और अंकुश शेरवाल ने अलग होकर बनाया नया संगठन ‘भीम आर्मी कांशीराम दल’

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भीम आर्मी जय भीम में अंदरूनी विवाद के बाद संगठन में बड़ी फूट सामने आई है। प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी और प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अंकुश शेरवाल ने अपने समर्थकों के साथ अलग होकर नए संगठन ‘भीम आर्मी कांशीराम दल’ के गठन की घोषणा की है। रविवार को बहादराबाद के अटलपुर बोंगला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए संगठन के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, भीम आर्मी जय भीम में पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद सोनू लाठी, अधिवक्ता अंकुश शेरवाल समेत कई पदाधिकारियों ने पुराने संगठन से अलग होने का निर्णय लिया। इसके बाद समर्थकों के साथ बैठक कर नए संगठन के गठन की घोषणा की गई।

अधिवक्ता अंकुश शेरवाल ने बताया कि उन्होंने सोनू लाठी के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिना उचित कारण बताए कई पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया था। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ी और संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति पैदा हुई।

अंकुश शेरवाल के मुताबिक, इसी घटनाक्रम के बाद प्रदेश के सैकड़ों पदाधिकारियों ने पुराने संगठन से अलग होकर नया दल बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुराने संगठन में निष्ठा और ईमानदारी से काम किया, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में अलग रास्ता चुनना जरूरी हो गया था।

नवनिर्मित भीम आर्मी कांशीराम दल के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने तथा अपनी गतिविधियों का विस्तार करने की बात कही है। फिलहाल संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर तैयारियां शुरू करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 6 9 4 1
Users Today : 46
Users Yesterday : 1012
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 6 9 4 1
Users Today : 46
Users Yesterday : 1012