न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Home » दावेदारी » BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में राजीव शर्मा ने ठोकी ताल, भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश कर सियासी मैदान में बढ़ाई हलचल

BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में राजीव शर्मा ने ठोकी ताल, भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश कर सियासी मैदान में बढ़ाई हलचल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 26, बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान राजीव शर्मा ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए विधानसभा पर्यवेक्षक एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को अपना आवेदन पत्र सौंपा।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटा है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और मजबूत जनसंपर्क के बल पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: 2027 का चुनावी बिगुल बजने से पहले ही उज्ज्वल पंडित मैदान में! बोले—20 साल की तपस्या है, अब विधायक बनने की बारी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 8 2 7
Users Today : 854
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 8 2 7
Users Today : 854
Users Yesterday : 786