न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 2027 का चुनावी बिगुल बजने से पहले ही उज्ज्वल पंडित मैदान में! बोले—20 साल की तपस्या है, अब विधायक बनने की बारी है! BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में धामी का बड़ा धमाका! 3.35 लाख खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देहरादून बना चैंपियन, विजेता को 5 लाख का इनाम BIG BREAKING:: हरकी पैड़ी पर हुड़दंगियों का हंगामा पड़ा भारी! पुलिस ने मौके से 8 उपद्रवियों को दबोचा, मचा हड़कंप BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड कौथिग-2026 में सीएम धामी का बड़ा संदेश: लोक संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा, विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं-महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार! BIG BREAKING:: इंडिया गठबंधन की महारैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए चंद्रशेखर यादव BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में डीएम मयूर दीक्षित का एक्शन मोड, सड़कों पर उतरे अधिकारी! 15 दिन में सड़क मरम्मत और सर्विस लेन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम
Home » दावेदारी » BIG BREAKING:: 2027 का चुनावी बिगुल बजने से पहले ही उज्ज्वल पंडित मैदान में! बोले—20 साल की तपस्या है, अब विधायक बनने की बारी है!

BIG BREAKING:: 2027 का चुनावी बिगुल बजने से पहले ही उज्ज्वल पंडित मैदान में! बोले—20 साल की तपस्या है, अब विधायक बनने की बारी है!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन राजनीतिक दलों के भीतर दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी दावेदारी पेश की है।

इसी सिलसिले में उज्ज्वल पंडित ने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक मंशा से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया और अपना बायोडाटा भी सौंपा। उन्होंने पार्टी संगठन के समक्ष हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की इच्छा व्यक्त की।

इस अवसर पर उज्ज्वल पंडित ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। पार्टी नेतृत्व उनके पिछले दो दशकों से अधिक के कार्यों और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें हरिद्वार नगर की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा से हुई इस मुलाकात के बाद हरिद्वार नगर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाओं को नई गति मिल गई है। आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा के भीतर संभावित दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित की दावेदारी ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। अब देखना होगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव में किस चेहरे पर अपना भरोसा जताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 1 0 5
Users Today : 520
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 1 0 5
Users Today : 520
Users Yesterday : 745