
BIG BREAKING:: 2027 का चुनावी बिगुल बजने से पहले ही उज्ज्वल पंडित मैदान में! बोले—20 साल की तपस्या है, अब विधायक बनने की बारी है!
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन राजनीतिक दलों के भीतर दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने













