न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: भगवानपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन! गौकशी के 45 पूर्व अभियुक्तों की परेड, फिंगरप्रिंट-डोजियर से बढ़ी निगरानी BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की में उपलब्धियों की धूम! 2,701 डिग्रियों के साथ दीक्षांत समारोह 2026 का भव्य समापन, रिकॉर्ड 518 पीएचडी से रचा नया इतिहास BIG BREAKING:: राजबीर कटारिया का बढ़ा कद, भीम आर्मी जय भीम संगठन ने सौंपी राष्ट्रीय अनुशासन समिति की कमान, जिम्मेदारी मिलते ही समर्थकों में छाई खुशी! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING::उत्तराखंड में आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी! हर जिले में बनेंगे 10 मास्टर ट्रेनर, अब मॉक ड्रिल से लेकर रेस्क्यू तक होगा पुख्ता प्रशिक्षण BIG BREAKING:: देहरादून की विरासत को मिलेगा नया जीवन! 200 ऐतिहासिक धरोहरें चिन्हित, अक्टूबर की कार्यशाला के बाद बनेगी संरक्षण की मास्टर प्लान
Home » जिम्मेदारी » BIG BREAKING:: राजबीर कटारिया का बढ़ा कद, भीम आर्मी जय भीम संगठन ने सौंपी राष्ट्रीय अनुशासन समिति की कमान, जिम्मेदारी मिलते ही समर्थकों में छाई खुशी!

BIG BREAKING:: राजबीर कटारिया का बढ़ा कद, भीम आर्मी जय भीम संगठन ने सौंपी राष्ट्रीय अनुशासन समिति की कमान, जिम्मेदारी मिलते ही समर्थकों में छाई खुशी!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया के चेचरे भाई एवं रोशनाबाद निवासी राजबीर सिंह कटारिया को भीम आर्मी जय भीम संगठन की अनुशासन समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने राजबीर सिंह कटारिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजबीर सिंह कटारिया लंबे समय से सामाजिक सेवा से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। लोगों के बीच उनकी सक्रियता और सामाजिक स्तर पर संपर्क को देखते हुए संगठन की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन में उनके समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।

ALSO READ  हरिद्वार में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का भव्य संगठन विस्तार, मौसम अली को सौंपी गई राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

अनुशासन समिति किसी भी संगठन की आंतरिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति का कार्य संगठन द्वारा निर्धारित नियमों और आचार-संहिता के पालन को सुनिश्चित करना, अनुशासन से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करना और संबंधित पक्षों से जानकारी प्राप्त करना होता है। इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार संगठन के नियमों के अनुरूप कार्रवाई के लिए सुझाव देने की जिम्मेदारी भी समिति की होती है।

राजबीर सिंह कटारिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब वह संगठन की अनुशासन समिति की गतिविधियों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विभिन्न स्तरों से सामने आने वाले अनुशासन संबंधी मामलों की जानकारी और निगरानी के साथ-साथ संगठनात्मक स्तर पर समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उनके दायित्वों में शामिल रहेगी।

ALSO READ  "संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी"

संगठन की अनुशासन समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहयोग करती है। ऐसे में राजबीर सिंह कटारिया की नई जिम्मेदारी को संगठन की आंतरिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजबीर सिंह कटारिया की नियुक्ति की जानकारी भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अंकुर शेरवाल ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से साझा की है। जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।

राजबीर सिंह कटारिया ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को लेकर सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों को उम्मीद है कि वह संगठन की अनुशासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 4 3 7
Users Today : 254
Users Yesterday : 532
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 4 3 7
Users Today : 254
Users Yesterday : 532