(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेनानायक एवं आईपीएस अधिकारी आयुष अग्रवाल ने वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके मूल आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।
शपथ समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने और संवैधानिक दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को आत्मसात करना तथा नागरिकों के बीच संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

सेनानायक आयुष अग्रवाल ने संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने और अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, उपसेनानायक जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक प्रदीप पन्त, सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संविधान दिवस के इस आयोजन के माध्यम से सभी ने राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा और संविधान के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संदेश रहा कि संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर ही एक सशक्त, समृद्ध और लोकतांत्रिक भारत का निर्माण किया जा सकता है।










































Users Today : 359
Users Yesterday : 378
