न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे पर मिला शव BIG BREAKING:: 2100 दीपों से जगमगाया मां यमुना का तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के भव्य स्नान घाट का लोकार्पण BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह: 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, NSA अजित डोभाल और हीरो मोटोकॉर्प CEO होंगे खास मेहमान BIG BREAKING:: गंगा घाटों पर जगमगाया हरिद्वार, हजारों दीपों से गूंजा ‘आशीर्वाद का दिया’—सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, राष्ट्र व जनकल्याण की कामना BIG BREAKING:: PM मोदी के जन्मदिन पर धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान शुरू! 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’, जनभागीदारी से बदलेगी शहर से गांव तक की तस्वीर
Home » कामना » BIG BREAKING:: गंगा घाटों पर जगमगाया हरिद्वार, हजारों दीपों से गूंजा ‘आशीर्वाद का दिया’—सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, राष्ट्र व जनकल्याण की कामना

BIG BREAKING:: गंगा घाटों पर जगमगाया हरिद्वार, हजारों दीपों से गूंजा ‘आशीर्वाद का दिया’—सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, राष्ट्र व जनकल्याण की कामना

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार के ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी में मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट, नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न प्रमुख घाटों पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मां गंगा की आराधना करते हुए देश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान बद्रीनाथ एवं केदारनाथ से प्रार्थना करते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भविष्य यशस्वी हो तथा देश की अनवरत सेवा करते रहे ,उनका 25 वर्ष के कार्यकाल में पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहे अब वह देश के प्रधानमंत्री है तथा उनकी प्रेरणा से आमजन की सेवा के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,जो आशीर्वाद की दिया से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के तहत जनसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम जनपदभर में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने का यह अभियान समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज से शुरू सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ALSO READ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

जिसमें‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम

आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस सेवा संकल्प अभियान के दौरान पूरे जनपद में विविध जनजागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 17 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में “मेरा सपनों का भारत” विषय पर निबंध, चित्रकला, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। विकसित भारत–2047 तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभिभावकों को पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा बाल विकास से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

“सेवा की कहानी” कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों की प्रेरक कहानियों, भाषण, चित्रकला एवं एनीमेटेड वीडियो के जरिए आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया जाएगा।

अभियान के दौरान सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा विकसित भारत–2047 के संकल्प का प्रतीक कलश प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत नागरिकों को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षण, रक्तदान तथा अन्य समाजोपयोगी सेवा गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार,भाजपा राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मेयर किरण जैसल, कार्यक्रम संयोजक एवं राज्य मंत्री सुनील सैनी, राज्यमंत्री नितिन गौतम, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, संदीप शर्मा, लव शर्मा,नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी,उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित इस कार्यक्रम में श्रीगंगा सभा,शांतिकुंज,

ALSO READ  BIG BREAKING:: PM मोदी के जन्मदिन पर धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना

आदर्श युवा समिति,दिव्य प्रेम सेवा मिशन, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक एवं देश प्रदेश के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 3 6 7
Users Today : 445
Users Yesterday : 610
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 3 6 7
Users Today : 445
Users Yesterday : 610