न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे BIG BREAKING:: धामी सरकार का उत्तराखंड को ₹14.68 करोड़ का विकास तोहफा! मंदिरों का होगा कायाकल्प, सड़कें होंगी चकाचक, खेल मैदानों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार BIG BREAKING:: भराड़ीसैंण से CM धामी का बड़ा धमाका! 13 बड़ी घोषणाओं से महिलाओं, किसानों और युवाओं को सौगात, आंदोलनकारियों के लिए भी खोला राहत का रास्ता BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो डालकर बने हीरो, सिडकुल पुलिस ने उतारा सारा खुमार! दो युवक दबोचे” BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं BIG BREAKING:: उत्तराखण्ड के 26 साल: हरिद्वार में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
Home » कामना » BIG BREAKING:: PM मोदी के जन्मदिन पर धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना

BIG BREAKING:: PM मोदी के जन्मदिन पर धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार रात्रि मुख्यमंत्री आवास में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नाम से दीप प्रज्वलित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है और देश आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष स्नेह रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य में कनेक्टिविटी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, अवस्थापना सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ महज दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति उत्तराखण्ड की जनता के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है। दीप की ज्योति प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन के साथ राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की मंगलकामना को भी व्यक्त करती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

ALSO READ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और उत्तराखण्ड भी ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य के साथ इस विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

Read More »

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 0 7
Users Today : 132
Users Yesterday : 546

BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! मंडलायुक्त आनंद स्वरूप का सख्त अल्टीमेटम, काम में देरी करने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई, 70% से अधिक कार्य पूरे

BIG BREAKING:: देवभूमि के गौरव को सलाम! उत्तराखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने दिया एकता और समृद्धि का संदेश, सेनानायक आयुष अग्रवाल IPS ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 0 0 7
Users Today : 132
Users Yesterday : 546