न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा BIG BREAKING:: जन समाधान दिवस में उमड़ी शिकायतें, 110 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! डीएम मयूर दीक्षित का सख्त अल्टीमेटम, नवंबर तक बजट खर्च करो, एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करो! BIG BREAKING:: उत्तराखंड के विकास को मिला 2047 का मेगा रोडमैप! धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, 28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का रखा लक्ष्य BIG BREAKING:: दिवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा, 4 नवंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा; नियमितीकरण की राह भी होगी आसान
Home » समारोह » BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह: 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, NSA अजित डोभाल और हीरो मोटोकॉर्प CEO होंगे खास मेहमान

BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह: 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, NSA अजित डोभाल और हीरो मोटोकॉर्प CEO होंगे खास मेहमान

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) 19 और 20 सितंबर को दीक्षांत समारोह 2026 आयोजित करने के लिए तैयार है, जिसमें 2,701 विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और सफलताओं का उत्सव मनाया जाएगा। दो दिवसीय समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्र से प्रतिष्ठित नेता शामिल होंगे, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, अत्याधुनिक अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्रीय विकास के प्रति आईआईटी रुड़की की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रो. के.के. पंत, निदेशक, आईआईटी रुड़की ने दीक्षांत समारोह का विवरण साझा किया और इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में राष्ट्रीय और उद्योग जगत के प्रतिष्ठित नेता विद्यार्थियों और संस्थान समुदाय को संबोधित करेंगे।

दीक्षांत समारोह का पहला दिन, 19 सितंबर, स्नातक (यूजी) विद्यार्थियों के लिए समर्पित होगा। इस अवसर पर अजित कुमार डोभाल, केसी, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ऑफ इंडिया एवं सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स, विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। दीक्षांत समारोह का दूसरा दिन, 20 सितंबर 2026, स्नातकोत्तर ( पीजी) एवं पीएच.डी. विद्यार्थियों के लिए समर्पित होगा। इस अवसर पर श्री हर्षवर्धन चितले, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), हीरो मोटोकॉर्प, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। डॉ. कपिल गर्ग, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, ऑयलमैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक, एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। अधिवक्ता हरीश साल्वे, पूर्व सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईटी रुड़की, दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

प्रतिष्ठित अतिथियों की यह श्रृंखला विद्यार्थियों के सामने उपलब्ध व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों को रेखांकित करती है तथा शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और उद्योग के बीच मजबूत संबंध को दर्शाती है। प्रेस वार्ता के दौरान, प्रो. के.के. पंत, निदेशक, आईआईटी रुड़की ने कहा, “दीक्षांत समारोह हमारे विद्यार्थियों की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव और आईआईटी रुड़की के पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। इस वर्ष, जब हम 2,701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कर रहे हैं, तो हम न केवल उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मना रहे हैं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान और समाज की सेवा की उनकी भावना का भी उत्सव मना रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और उद्योग के क्षेत्र से प्रतिष्ठित नेताओं की उपस्थिति संस्थान के शैक्षणिक और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के विविध प्रभाव और प्रासंगिकता को भी दर्शाती है। हम विद्यार्थियों, उनके परिवारों, विशिष्ट अतिथियों और आईआईटी रुड़की के व्यापक समुदाय का इस विशेष अवसर पर स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”

प्रेस वार्ता का आयोजन आईआईटी रुड़की के जेम्स थॉमसन बिल्डिंग स्थित सीनेट हॉल में किया गया, जिसमें प्रो. प्रवीण कुमार, उप निदेशक, और प्रो. एन.के. नवानी, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स, ने भी मीडिया को संबोधित किया।

दीक्षांत समारोह में हितधारकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए, प्रो. प्रवीण कुमार, उप निदेशक, आईआईटी रुड़की ने कहा, “दीक्षांत समारोह हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और उपलब्धियों का उत्सव है। यह एक ऐसा अवसर भी है, जो संस्थान के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और हितधारकों को एक साथ लाता है। हम सभी को इस महत्वपूर्ण पड़ाव का उत्सव मनाने और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को देखने के लिए हमारे साथ शामिल होने हेतु हार्दिक आमंत्रित करते हैं। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी आईआईटी रुड़की में विकसित उत्कृष्टता, ईमानदारी और नवाचार के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा राष्ट्र और समाज में सार्थक योगदान देंगे।”

ALSO READ  "लोहडी की लौ में सियासी रंगत: खटीमा में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों की रही खास मौजूदगी"

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, प्रो. एन.के. नवानी, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स, आईआईटी रुड़की ने कहा, “दीक्षांत समारोह हमारे विद्यार्थियों के लिए वर्षों के अध्ययन, अन्वेषण और व्यक्तिगत विकास की यात्रा के समापन का प्रतीक है। आईआईटी रुड़की में शिक्षा कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आलोचनात्मक रूप से सोचने, अनुसंधान एवं नवाचार को आगे बढ़ाने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रोत्साहित करती है। जब हम 2,701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कर रहे हैं, तब हम उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाते हैं और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वे अपने चुने हुए क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पैदा करें। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं सभी विद्यार्थियों और उनके परिवारों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”

प्रेस वार्ता के दौरान प्रो. के.के. पंत ने दीक्षांत समारोह के लिए एक प्रचार वीडियो भी लॉन्च किया, जिसमें कार्यक्रम का विवरण, संस्थान की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की सफलताओं को दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 6 2 2
Users Today : 512
Users Yesterday : 525
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 2 6 2 2
Users Today : 512
Users Yesterday : 525