न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:सावन के अंतिम सोमवार पर हरिद्वार को मिली शिवमय सौगात, ॐ पुल के पास 21 फीट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा का लोकार्पण Big breaking”बरसात थमते ही रुड़की की सड़कों का होगा कायाकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शुरू कराया निर्माण कार्य” Big breaking:हरिद्वार में चैन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश! बाइक सवार दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, महिला के गले से झपटी चेन बरामद Big breaking:रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी का बड़ा एक्शन! 09 नवंबर तक धरातल पर दिखना चाहिए काम, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी Big breaking:हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बर्गर किंग से लेकर पिरान कलियर मेले तक ताबड़तोड़ छापेमारी Big breaking रिंग से कुश्ती तक हरिद्वार पुलिस का जलवा! महिला कांस्टेबलों ने जीते गोल्ड, टीम ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान
Home » लोकार्पण » Big breaking:सावन के अंतिम सोमवार पर हरिद्वार को मिली शिवमय सौगात, ॐ पुल के पास 21 फीट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा का लोकार्पण

Big breaking:सावन के अंतिम सोमवार पर हरिद्वार को मिली शिवमय सौगात, ॐ पुल के पास 21 फीट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा का लोकार्पण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार को एक नई पहचान मिली। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से ॐ पुल के पास एफआरपी से निर्मित 21 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया गया।

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा के स्थापित होने से ॐ पुल क्षेत्र की सुंदरता में और निखार आने के साथ ही यह स्थान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनने की उम्मीद है।

बताया गया कि भगवान शिव की यह प्रतिमा एफआरपी से तैयार की गई है, जिसकी अनुमानित आयु करीब 100 वर्ष बताई जा रही है। सावन के अंतिम सोमवार पर प्रतिमा का लोकार्पण होने से कार्यक्रम का धार्मिक महत्व भी बढ़ गया। प्रतिमा स्थल पर प्रतिदिन भगवान शिव की स्तुति किए जाने की बात भी कही गई है।

लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भीमगोड़ा बैराज से लंबे समय से चली आ रही सीपेज की समस्या का समाधान किया गया है। उन्होंने बताया कि बिना गेट बंद किए गेट बदलकर समस्या को दूर किया गया है। इससे उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के किसानों को सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का लाभ मिल रहा है।

सिंचाई मंत्री ने कहा कि भगवान शिव की दिव्य प्रतिमा का अनावरण शुभ संकेत है और इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगामी कुंभ मेले को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि कुंभ में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हरसंभव मदद करेगी। ॐ पुल के समीप स्थापित शिव प्रतिमा आने वाले समय में हरिद्वार की धार्मिक और पर्यटन पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 7 8 1
Users Today : 84
Users Yesterday : 555
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 7 8 1
Users Today : 84
Users Yesterday : 555