न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 50 का किराया, 300 की डिमांड! निखिल शर्मा की टीम ने बजाया मनमानी किराए वालों का बैंड, 105 चालान और 25 वाहन जब्त” BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ देहरादून में गूंजा जागरूकता का संदेश, UPES में DM डॉ. आशीष चौहान ने युवाओं से कहा—“नशे को ना, सकारात्मक भविष्य को हां” BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 15 अफसरों की नई विवेचना शाखा गठित, अब जांच होगी तेज और समयबद्ध BIG BREAKING:: कुंभ से पहले बदलेगा हरिद्वार का रूप, खत्म होगा तारों का जंजाल! 15 दिन में झूलते तार होंगे व्यवस्थित, बिजली-केबल-इंटरनेट कंपनियां चलाएंगी विशेष अभियान BIG BREAKING:: नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी का बड़ा संदेश—“विकास भी और विरासत भी” के संकल्प से सजेगी देवभूमि BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर ‘टेक्निकल पहरा’: भगत सिंह चौक से ऋषिकुल तक फुटपाथ-घाटों का निरीक्षण, गुणवत्ता और एलाइनमेंट पर सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: 50 का किराया, 300 की डिमांड! निखिल शर्मा की टीम ने बजाया मनमानी किराए वालों का बैंड, 105 चालान और 25 वाहन जब्त”

BIG BREAKING:: 50 का किराया, 300 की डिमांड! निखिल शर्मा की टीम ने बजाया मनमानी किराए वालों का बैंड, 105 चालान और 25 वाहन जब्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन निखिल शर्मा तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में ऑटो रिक्शा एवं विक्रम वाहनों द्वारा वसूले जा रहे किराए की आकस्मिक जांच की गई। जांच में परिवहन निरीक्षक अनिल, निपुल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

अधिकारियों ने स्वयं आम यात्री बनकर ऑटो एवं विक्रम में यात्रा की और वास्तविक किराया वसूली की स्थिति का जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान कुल 105 चालान किए गए तथा 25 वाहन जब्त किए गए।

जांच के दौरान रानीपुर मोड़ से रेलवे स्टेशन तक दो विक्रम चालकों द्वारा यात्रियों से 300 रुपये किराया मांगे जाने की पुष्टि हुई, जबकि निर्धारित किराया 50 रुपये है। अधिक किराया वसूली के आरोप में दोनों विक्रम वाहनों को जब्त कर चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा एक ई-रिक्शा को ओवरलोडिंग तथा दो ई-रिक्शा को बिना पंजीकरण संचालित किए जाने पर जब्त किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित किराए से अधिक वसूली, ओवरलोडिंग और बिना पंजीकरण वाहन संचालन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि अधिक किराया वसूले जाने अथवा परिवहन नियमों का उल्लंघन होने पर वाहन संख्या नोट कर परिवहन विभाग को सूचना दें।

ALSO READ  थाना बुग्गावाला की बड़ी कार्रवाई: जंगल में शिकार की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध दबोचे, देशी बंदूक व कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 6 4 6 5
Users Today : 87
Users Yesterday : 1270
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 6 4 6 5
Users Today : 87
Users Yesterday : 1270