न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशे से दूर रहो, सपनों के करीब चलो! DM प्रशांत आर्य ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, बोले– शिक्षा और अनुशासन से ही संवरेगा भविष्य BIG BREAKING:: जनगणना-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट! DM मयूर दीक्षित का बड़ा प्लान, 30 हजार नागरिक खुद करेंगे अपनी गणना, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की मुहिम BIG BREAKING:: लालढांग रेंज में हाथी दांतों का बड़ा खेल! रिकॉर्ड में 15, मौके पर मिले सिर्फ 10, पांच दांत गायब… वन विभाग में हड़कंप, दो रेंजर निलंबित! BIG BREAKING:: भेल दिवस पर राजबीर सिंह चौहान ने जताया संस्थान के प्रति गौरव, बोले- भेल मेरी पहचान और मेरा परिवार BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी PAC में अनुशासन का दिखा दम! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर बैरकों से भोजनालय तक परखी व्यवस्थाएं BIG BREAKING:: दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंडी चौक से दबोचा; हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद!
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: सड़कों के गड्ढों पर कमिश्नर दीपक रावत का सख्त एक्शन, 15 अक्टूबर तक रामनगर की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

BIG BREAKING:: सड़कों के गड्ढों पर कमिश्नर दीपक रावत का सख्त एक्शन, 15 अक्टूबर तक रामनगर की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

(शहजाद अली हरिद्वार)रामनगर। कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामनगर पहुंचकर रामनगर-हल्द्वानी नए पुल से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नगर पालिका क्षेत्र तक विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा सड़क किनारे जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों को आगामी 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

ALSO READ  Uttrakhand"मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फरमान: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश"

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर कहीं भी गड्ढे अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली स्थिति नहीं रहनी चाहिए। संबंधित विभाग नियमित रूप से सड़कों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत एवं सुधार कार्य सुनिश्चित करें।मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात आमजन से सीधे जुड़ा विषय है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।इस दौरान गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 8 8 6
Users Today : 629
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 8 8 6
Users Today : 629
Users Yesterday : 831