न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » ऐलान » BIG BREAKING:: धान खरीद पर बड़ा ऐलान: किसानों को 2441 से 2461 रुपये प्रति कुंतल MSP, 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद

BIG BREAKING:: धान खरीद पर बड़ा ऐलान: किसानों को 2441 से 2461 रुपये प्रति कुंतल MSP, 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रदेश की खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार में खरीफ-खरीद सत्र 2026-27 में आगामी 1 अक्टूबर से प्राम्म्भ होने जा रही फसल धान एवं रागी (मंडुवे) खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद आगामी 01 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रही है जो 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद भारत सरकार के निर्धारित नियमानुसार की जायेगी। मंत्री ने कहा कि सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) रूपये 2441 प्रति कुंतल एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपये 2461 निर्धारित किया गया है। वर्ष 2026-27 में धान के खरीद का लक्ष्य 07 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) रखा गया है।

ALSO READ  “उत्तरायणी कौतिक के मंच से सीएम धामी का बड़ा ऐलान: खटीमा में विकास की बारिश, संस्कृति और सुरक्षा पर सख्त संकल्प”

खाद्य मंत्री ने कहा कि धान खरीद के साथ ही मंडुवा की खरीद भी आगामी 01 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक की जायेगी। रागी (मंडुवे) का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) रूपये 5205 प्रति कुंतल है। वर्ष 2026-27 में रागी (मंडुवे) की खरीद का लक्ष्य 12 हजार मीट्रिक टन (एमटी) रखा गया है। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को रागी (मंडुवे) की खरीद शत प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धान एवं रागी (मंडुवे) खरीद केन्द्रों पर नमी मापक यंत्र, बैनर, टैण्ट, पेयजल आदि सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश मण्डी समिति के पदाधिकारियों को दिये गये हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के मूल्य का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फसल खरीद हेतु बजट की व्यवस्था समुचित है।

बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सचिव एल फैनई, कमीशनर बीएल राणा, सीएमओ डॉ0 एमएस विसेन सहित अन्य सम्बधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 7 6
Users Today : 250
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 7 6
Users Today : 250
Users Yesterday : 844