न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: महिला सुरक्षा और सम्मान की गूंज, हरिद्वार में 210 लोगों ने निकाला साइलेंट वॉकथॉन; महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती” BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता
Home » ऐलान » BIG BREAKING:: उत्तराखंड की सियासत में तीसरे विकल्प का शंखनाद! आनंद स्वरूप बोले—‘एक पार्टी नागनाथ तो दूसरी सांपनाथ’, 1 नवंबर को देहरादून से होगा बड़ा ऐलान

BIG BREAKING:: उत्तराखंड की सियासत में तीसरे विकल्प का शंखनाद! आनंद स्वरूप बोले—‘एक पार्टी नागनाथ तो दूसरी सांपनाथ’, 1 नवंबर को देहरादून से होगा बड़ा ऐलान

(शहजाद अली हरिद्वार)हल्द्वानी। उत्तराखंड को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने, जल-जंगल-जमीन के हक और उससे प्रदेश को लाभ कैसे मिले, इस विषय पर आज हल्द्वानी में भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले आनंद स्वरूप महाराज जी की टीम ने न्याय के देवता गोलू देवता के दर्शन किए गए और उसके बाद बालाजी वाटिका हॉल में तीसरे राजनीतिक विकल्प के लिए एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज जी ने कहा कि प्रदेश में तीसरा विकल्प तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही प्रदेश को लूटने में लगी हैं। “एक पार्टी नागनाथ है तो दूसरी सांपनाथ है, जिन्होंने उत्तराखंड की जनता को छला है।”

आनंद स्वरूप महाराज जी ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है, अधिकारियों से जनता परेशान है, हर जगह लूट का माहौल है और जनता भय के माहौल में जी रही है। जनता अब तीसरे विकल्प की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज अलग-अलग कानून लाकर, यूजीसी जैसे कानूनों के जरिए समाज को जाति-धर्म में बांटकर हिंदुओं को बांटने का काम किया जा रहा है। हम समाज में समानता के अधिकार की मांग करते हैं। हम हर गरीब को गरीबी के आधार पर आरक्षण के पक्षधर हैं और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान कर रहे हैं।

महाराज आनंद स्वरूप जी ने कहा कि 1 नवंबर को देहरादून से एक विशाल जनसभा के साथ उत्तराखंड के हितों को ध्यान में रखते हुए तीसरे राजनीतिक विकल्प का शंखनाद किया जाएगा।* हमारे लोग लगातार हर जिले में काम में जुटे हैं। मजबूत विकल्प आज उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

ALSO READ  Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस"

कार्यक्रम में भुवन भट्ट, विशाल शर्मा, तेज सिंह कार्की, अमित चौहान, दीपक जोशी, मनोहर मिश्रा, दिनेश थुआल, बालम जोशी, विजय तिवारी, देवेंद्र सिंह खाती, बृजपाल नेगी, राकेश चौहान, भुवन सत्यवली, हेम भट्ट, सुरेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रकाश मंडोलिया, अनिता जोशी, किरन बोरा आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 5 4 8
Users Today : 315
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 5 4 8
Users Today : 315
Users Yesterday : 414